Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deteriorating air quality 191 last year reached 224 Kashi air become 33 points more polluted

आबोहवा खराब: पिछले साल 191 था एक्यूआई, इस बार 224 पहुंचा, 33 अंक अधिक प्रदूषित हुई काशी की हवा

Mon, 09 Nov 2026 08:20 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Nov 2026 08:20 AM IST
सार

दीपावली पर इस बार काशी की हवा पिछले साल की तुलना में 33 अंक अधिक प्रदूषित रही। पिछले वर्ष वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 191 था, जो इस बार बढ़कर 224 पहुंच गया। यानी करीब 17 फीसदी की वृद्धि हुई। नवंबर की शुरुआत से हवा लगातार बिगड़ रही है। आठ नवंबर को मलदहिया और भेलूपुर में एक्यूआई 250 के पार दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Deteriorating air quality 191 last year reached 224 Kashi air become 33 points more polluted
वाराणसी में आतिशबाजी के बाद फैला धुआं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतिशबाजी और बढ़ती धूल के बीच दीपावली पर काशी की आबोहवा पिछले साल के मुकाबले अधिक प्रदूषित रही। पिछले साल दीपावली के दिन 20 अक्तूबर को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) करीब 191 दर्ज किया गया था, जबकि इस बार आठ नवंबर को यह बढ़कर 224 पहुंच गया। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार दीपावली पर एक्यूआई में 33 अंकों की बढ़ोतरी हुई। प्रतिशत के लिहाज से देखें तो प्रदूषण सूचकांक करीब 17.3 फीसदी अधिक रहा।

विज्ञापन


नवंबर की शुरुआत से ही शहर की हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। एक और दो नवंबर को एक्यूआई 100 से नीचे रहा, लेकिन तीन नवंबर से इसमें तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई। महज छह दिनों में एक्यूआई 85 से बढ़कर 224 पहुंच गया। इस दौरान हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी से निकलकर मध्यम और फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई। शहर के मलदहिया और भेलूपुर इलाके में स्थिति और चिंताजनक रही। यहां एक्यूआई 250 के पार दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन नवंबर से लगातार बढ़ा प्रदूषण
एक्यूआई कैलेंडर के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर की पहली तारीख को शहर का एक्यूआई 81 था। दो नवंबर को यह मामूली बढ़कर 85 हुआ। इसके बाद तीन नवंबर को अचानक 132 पहुंच गया। चार नवंबर को 134, पांच नवंबर को 138, छह नवंबर को 147 और सात नवंबर को 175 दर्ज किया गया। आठ नवंबर को यह बढ़कर 224 हो गया। इस तरह एक से आठ नवंबर के बीच एक्यूआई में 143 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

सांस के मरीजों को अधिक परेशानी की आशंका
एक्यूआई 201 से 300 के बीच होने पर हवा खराब श्रेणी में मानी जाती है। इस स्तर पर प्रदूषित हवा में लंबे समय तक रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा, हृदय व फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

एक दिन में 11 सिगरेट पीने जितनी हानिकारक हवा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौजूदा समय में हवा में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है। इसमें सांस लेना एक दिन में 11 सिगरेट पीने जितना हानिकारक हो सकता है। दीपावली पर जलाए गए पटाखों से भी वायु प्रदूषण बढ़ा है। हवा की गुणवत्ता में सुधार आने में अभी कुछ समय लग सकता है।

समीर एप के अनुसार आठ दिनों के एक्यूआई

तारीख - एक्यूआई

  • 1 नवंबर - 81
  • 2 नवंबर - 85
  • 3 नवंबर - 132
  • 4 नवंबर - 134
  • 5 नवंबर - 138
  • 6 नवंबर - 147
  • 7 नवंबर - 175
  • 8 नवंबर - 224

दीपावली के समय आतिशबाजी के कारण प्रदूषण बढ़ता है। जिले में दीपावली के पहले भी हवा की गुणवत्ता खराब रही है। इसे सुधरने में अभी समय लगेगा। - प्रो. जीएन श्रीवास्तव, पूर्व हेड टीवी व चेस्ट विभाग, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed