{"_id":"65c6a2d295f6e1c8b70b2a84","slug":"details-of-the-meeting-to-be-held-for-the-salvation-of-asi-and-varuna-will-be-online-varanasi-news-c-20-vns1013-507421-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: असि और वरुणा के उद्धार के लिए होने वाली बैठक का ब्योरा होगा ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: असि और वरुणा के उद्धार के लिए होने वाली बैठक का ब्योरा होगा ऑनलाइन
विज्ञापन
असि और वरुणा के पुनरुद्धार के लिए होने वाली बैठकों की जानकारी अब सार्वजनिक की जाएगी। एनजीटी के आदेश पर आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए इसकी शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही पर्यावरणीय समन्वयक की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मार्गदर्शन मांगा है।
असि व वरुणा नदी के पुनरुद्धार के लिए जिलाधिकारी की अगुवाई में गठित निष्पादन समिति एवं मंडलायुक्त की अगुवाई में गठित पर्यवेक्षणीय समिति की बैठक का पूरा ब्योरा क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट लिंक http://varanasi.nic.in/hi/up-pollution-control-board/ पर अपलोड कर दिया गया। जिससे सार्वजनिक जानकारी एवं जनभागीदारी हो सकेगी। यह प्रगति अधिवक्ता सौरभ तिवारी के पत्र के बाद हुई है। क्षेत्रीय अधिकारी ने पिछले 8 जनवरी को मुख्य पर्यावरण अधिकारी को पत्र लिखकर मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने अपने आदेश में इसे लागू करने का निर्देश दिया था।