{"_id":"61ae5b2c740ec07da661acd6","slug":"despite-the-exemption-the-municipal-corporation-imposed-house-tax-on-gopal-mandir-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः छूट के बावजूद नगर निगम ने गोपाल मंदिर पर लगा दिया हाउस टैक्स, एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः छूट के बावजूद नगर निगम ने गोपाल मंदिर पर लगा दिया हाउस टैक्स, एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने उठाए सवाल
Tue, 07 Dec 2021 12:19 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:19 AM IST
सार
एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने वाराणसी नगर निगम से सवाल किया कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद गोपाल मंदिर पर त्रुटिपूर्ण हाउस टैक्स क्यों लगाया गया है।
विज्ञापन
एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने गोपाल मंदिर पर दो लाख 77 हजार रुपये का हाउस टैक्स लगाए जाने के मामले में सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि 2018 में जीआईएस से बने नक्शे में लापरवाही के चलते मंदिर को आवासीय और व्यावसायिक भवन दर्शाया गया है।
विज्ञापन
एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने बताया कि मंदिर का वार्षिक मूल्यांकन 62 हजार रुपये से 2013-14 में कम कर 29 हजार 549 रुपये कर दिया गया है। इसके बावजूद वार्षिक मूल्यांकन पर 11 फीसदी की बजाय 15 फीसदी के हिसाब से सामान्य कर लगाया है। बिल में वित्तीय वर्ष के हर तीसरे महीने ब्याज लगाया गया है, जो गैरकानूनी है।
विज्ञापन
एमएलसी ने बताया कि 2018 में इस मंदिर का वार्षिक मूल्यांकन करीब 84 हजार रुपये से अधिक किया गया था और सामान्य कर 9795 रुपये आरोपित किया गया और ब्याज भी लगाया गया। मगर, 2021 में इस मंदिर को आवासीय व व्यावसायिक दिखाया जाना गलत है। उन्होंने नगर निगम से सवाल किया कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद त्रुटिपूर्ण हाउस टैक्स क्यों लगाया गया है।
विज्ञापन