फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Despite spending crores of rupees electricity is not available in varanasi

Varanasi News: करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद भी नहीं मिल रही बिजली, कहां हो रही है चूक ?

Tue, 30 Aug 2022 11:56 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 30 Aug 2022 11:56 AM IST
सार

एक ओर उमस भरी गर्मी तो दूसरी ओर बिजली की कटौती ने वाराणसी के लोगों को परेशान कर दिया है। ओवरलोडिंग के कारण कहीं डीओ उड़ रहा है तो कहीं शॉर्ट सर्किट हो रहे हैं।  

विज्ञापन
Despite spending crores of rupees electricity is not available in varanasi
बिजली संकट - फोटो : ANI

विस्तार

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। उमस भरी गर्मी में ओवरलोडिंग से हो रही कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशानी में डाल दिया है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर का कहीं  डीओ उड़ रहा है तो कहीं शॉर्ट सर्किट। इनकी मरम्मत करने में बिजली विभाग के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड कम करने में विभाग कई तरह से उपाय कर रहा है। लोड बैलेंसिंग के अलावा बिजली चोरी के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। बावजूद इसके ज्यादातर बिजलीघर ओवरलोड हैं। पिछले चार माह में नगरीय विद्युत वितरण मंडल प्रथम और द्वितीय में 282 व ग्रामीण में 939 ट्रांसफार्मर जल गए। लाइन लॉस रोकने के लिए विभाग की ओर से सख्त हिदायत के बाद भी ओवरलोडिंग समस्या बनी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में चार लाख से अधिक कनेक्शन हैं। 
विज्ञापन


ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की लोड बैलेंसिंग कराई जा रही है। बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है। बार बार जलने वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और बदलने का काम हो रहा है- दीपक अग्रवाल अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति और फाल्ट ठीक करने में विभाग ढिलाई कर रहा है। आए दिन कटौती हो रही है। ओवरलोड से पूरा इलाका परेशान है। - विनय नगवां

बिजली कटौती से जनता परेशान है। सुबह से लेकर रात तक कई बार ओवरलोड के नाम पर कटौती होती है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। - अनिल सिंह भेलूपुरा

जले ट्रांसफार्मरों के आंकड़े 
(आंकड़े एक अप्रैल से 31 जुलाई 2022)
केवीए     ट्रांसफार्मर सर्किल प्रथम
25         01,
63         06,
100        10,
250         52,
400         86,
630         9
कुल    164

केवीए     ट्रांसफार्मर सर्किल द्वितिय
25        02,
63        05,
100        09,
160        02
250        27
400        66
630         07
कुल     118

केवीए ट्रांसफार्मर विद्युत वितरण मंडल ग्रामीण
10        106
16         08
25         495
63         207
100        107
250         14
400         02
कुल         939


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed