फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Despite Babu taking 5 wickets for 9 runs, Central Jail Challengers suffered a defeat, losing to Knight Riders by 28 runs.

Varanasi News: बाबू के 9 रन पर 5 विकेट लेने के बाद भी सेंट्रल जेल चैलेंजर्स को मिली हार, 28 रन से जीते नाइट राइडर्स

Mon, 19 Jan 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Despite Babu taking 5 wickets for 9 runs, Central Jail Challengers suffered a defeat, losing to Knight Riders by 28 runs.
शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार में जेल प्रीमियर लीग (जेपीएल-2026) में रविवार काे सेंट्रल जेल चैलेंजर्स और काशी नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में काशी नाइट राइडर्स ने सेंट्रल जेल चैलेंजर्स को 82 रन समेटकर 28 रनों से से मैच अपने नाम किया। सेंट्रल जेल के गेंदबाज के 5 विकेट के बावजूद भी टीम मैच नहीं जीत सकी। नाइट राइडर्स के कप्तान चंदन यादव ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। नाइट राइडर्स ने 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के तेज गेंदबाज बाबू ने अपनी गेंदबाजी से दो बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पैवेलियन भेज दिया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर काशी नाइट राइडर्स के कप्तान चंदन यादव को बोल्ट कर काशी नाइट राइडर्स को बैक फुट पर ला दिया। बाबू ने 4 ओवरों में 9 रन देकर कुल 5 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद भी नाइट राइडर्स के पुछल्ले बल्लेबाज अभिषेक सिंह ने 40, आकाश पाल ने 30 और आकाश सरोज ने 25 रन बनाकर चैलेंजर्स को 111 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की टीम पूरी तरह नाकाम रही। पूरी टीम 10.5 ओवरों में केवल 82 रन पर ऑलआउट हो गई। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के कप्तान जितेंद्र कुमार रौनियार, अनुराग सिंह और मोहम्मद रईश के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू सका। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार काशी नाइट राइडर्स के मोईन अली को 4 ओवर में 20 रन देकर कुल 4 विकेट लेने पर दिया गया। कारापाल अखिलेश कुमार ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित वर्मा, अशोक राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed