फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Derailment, engine of poor chariot derailed, train departs after two hours

पटरी चटकी, गरीब रथ का इंजन बेपटरी, दो घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

Sun, 05 Jan 2020 10:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली  Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 05 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Derailment, engine of poor chariot derailed, train departs after two hours
पटरी से उतरा गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन - फोटो : a

आनंद विहार से जयनगर जा रही डाउन जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन रविवार की शाम लगभग पांच बजे यहां रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ते ही पटरी चटकने से बेपटरी हो गया। ट्रेन की गति धीमी होने से कोई नुकसान नहीं हुआ। दूसरे इंजन के सहारे ट्रेन सवा सात बजे रवाना की गई।

विज्ञापन

 

ट्रेन निर्धारित समय रात 2.20 बजे से साढ़े 14 घंटे देरी से शाम 4.47 बजे यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। दस मिनट ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। कुछ आगे जाने पर डायमंड क्रासिंग के समीप झटका लगने पर चालक ने आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। देखने पर पता चला कि इंजन के आगे के तीन पहिये बेपटरी हो गए हैं।

विज्ञापन


चालक मुख्तार आलम और सहायक चालक अजय कुमार ने सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद डीआरएम पंकज सक्सेना, एडीआरएम द्वितीय अतुल कुमार, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार, डीएन एसके राय ने मौका मुआयना किया। दूसरे इंजन के सहारे सवा सात बजे ट्रेन रवाना की गई। इंजन को पटरी पर लाने के प्रयास चल रहे थे। इंजन बेपटरी होने की वजह पटरी चटकना बताया जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि हादसे की जांच के लिए टीम का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed