फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy Transport Commissioner came on the road, challaned 60 bikers without helmets.

Varanasi News: उप परिवहन आयुक्त उतरे सड़क पर, बिना हेलमेट 60 बाइक का चालान

Sat, 10 Jan 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Deputy Transport Commissioner came on the road, challaned 60 bikers without helmets.
वाराणसी। परिवहन विभाग के उप परिवहन आयुक्त (वाराणसी जोन) बीएस सिंह शुक्रवार को सड़क पर उतरे। नो हेलमेट नो फ्यूल के तहत नियम का पालन नहीं करने वाले 60 दोपहिया वाहनों का चालान किया। वाहन स्वामियों को जागरूक किया। उप परिवहन आयुक्त बीएस सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने पेट्रोल पंपों पर अभियान का हाल जाना। बैनरों की उपलब्धता और प्रदर्शन की भी समीक्षा की। बिना हेलमेट 60 लोगों का चालान किया। आमजन को जागरूक किया गया। बीएस सिंह ने कहा कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु की संभावना 50 प्रतिशत तक कम हो जाती है। दोपहिया पर केवल दो व्यक्तियों को ही सवार होने की अनुमति है। हेलमेट न पहनने पर 1000 का जुर्माना लगाया जाता है। एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, टीआई अनुराग त्यागी, एआरओ गुलाब चंद्र रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article