फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM warned officials over up board exam take transparency in examination center in varanasi

वाराणसी: डिप्टी सीएम ने बैठक में अधिकारियों को चेताया, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने में बरतें पारदर्शिता, दबाव में न करें काम

Fri, 12 Nov 2021 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 04:25 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM warned officials over up board exam take transparency in examination center in varanasi
सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर केंद्र निर्धारण सहित अन्य व्यवस्थाओं को पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। इसके लिए बिना किसी दबाव के  सभी कार्यों को सही और निष्पक्ष ढंग से करने की नसीहत भी अधिकारियों को दी।

विज्ञापन


वाराणसी के सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उप मुख्यमंत्री ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। कहा कि सरकार ने बिना किसी दबाव, सिफारिश में नही बल्कि अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार ही शिक्षकों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाराणसी मंडल में 1645 प्रवक्ताओं की नियुक्ति हुई है। उपमुख्यमंत्री ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से नवनियुक्त शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने के बारे में भी जानकारी ली। संस्कृत विद्यालयों में योग्य अध्यापकों की नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि बड़ी संख्या में एलटी प्रवक्ता,संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति होने से अब मानदेय शिक्षकों को रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने महाविद्यालयों में लैपटॉप टेबलेट वितरण के बारे में भी सही पारदर्शिता के साथ उसका वितरण कराने का निर्देश दिया है।

आगामी बोर्ड परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण के बारे में उपमुख्यमंत्री ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को सरकारी और एडेड कॉलेज को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र बनाने का  निर्देश दिया है। यहां चहारदीवारी, जनरेटर, इनवर्टर, सीसीटीवी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान  काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी से भी शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed