फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM reached Varanasi: Announcement of 'Janata Chaupal' in Kashi from December 30

वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद: राहुल गांधी और अखिलेश पर तंज, बोले- 'तुम मुझे PM बना दो मैं तुम्हें...

Thu, 29 Dec 2022 09:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 29 Dec 2022 09:24 PM IST
सार

पंचायत स्तर पर अच्छा कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। चौपालों में जनप्रतिनिधियों, के उच्चाधिकारी भी करेंगे प्रतिभाग। हर माह प्रदेश स्तर पर होगी ग्राम चौपालों की समीक्षा।

विज्ञापन
Deputy CM reached Varanasi: Announcement of 'Janata Chaupal' in Kashi from December 30
वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को काशी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस छोड़ो यात्रा है। कहा कि भारत पहले से जुड़ा हुआ है और जुड़ा रहेगा, उनकी इस यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी के ट्वीट लगातार देखता रहता हूं। नौजवान उन पर कमेंट करते हैं कि तुम मुझे प्रधानमंत्री बना दो, मैं तुम्हें ठंड में टी-शर्ट पहनकर चलना बता दूंगा। अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें दिन में सपने आते हैं।

विज्ञापन

..तो अखिलेश केवल सैफई परिवार के साथ ही रह जाएंगे

उन्होंने कहा कि अखिलेश की सीएम की कुर्सी चली गई है और अब वे अपने विधायकों को बचाएं। उनके विधायक हमसे संपर्क कर रहे हैं, अगर हमने उन्हें ले लिया तो वे केवल सैफई परिवार के साथ ही रह जाएंगे। निकाय चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बगैर ओबीसी आरक्षण के निकाय चुनाव नहीं होंगे। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर शुक्रवार को जनता चौपाल

Deputy CM reached Varanasi: Announcement of 'Janata Chaupal' in Kashi from December 30
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री ने जनता चौपाल के बारे में बताया कि गांव में हर शुक्रवार को जनता चौपाल लगाई जाएगी। जनता चौपाल का मकसद गांव की समस्या का गांव में ही समाधान तलाशना है। बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेकर शुक्रवार को वाराणसी के तीन गांवों में जनता चौपाल लगाकर गांव की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश की हर ग्राम सभाओं तक पहुंचने तक जारी रहेगा। फीडबैक लेकर अगले शुक्रवार को पीएम से निवेदन करेंगे कि वे ऑनलाइन चौपाल में शामिल हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed