फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   deputy CM keshav prasad target SP and BSP AT azamagarh

सपा, बसपा के खोदे गड्ढों को पाटने में लगेगा समयः डिप्टी सीएम

Sun, 20 Aug 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 20 Aug 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
deputy CM keshav prasad target SP and BSP AT azamagarh
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा ने पिछले 15 वर्षों से गड्ढा कर रखा है। उसे पाटने में समय लगेगा। वे रविवार को मलिन बस्ती में साफ-सफाई करने के बाद आजमगढ़ सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे।  
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं में हुए 150 करोड़ से अधिक के घोटाले और मदरसों के फर्जी शिक्षकों के सवाल पर कहा कि अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर इसकी गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्त है। उनके लिए जेल से बेहतर कोई स्थान नहीं है। रोडवेज की समस्या पर कहा कि यात्रियों को जल्द ही इन दिक्कतों से छुटकारा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में बिजली कटौती पर मौर्य ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों ने भी इस मामले से अवगत कराया है। वह जिम्मेदार अधिकारियों से बात करेंगे। पूरा प्रयास होगा कि रात में बिजली न कटे। कानून व्यवस्था पर कहा कि बीते कुछ माह से आजमगढ़ जिले की पुलिस बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed