फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad said PM and CM themselves worry about the development of Kashi

Varanasi News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले, काशी के विकास की चिंता खुद पीएम और सीएम करते हैं

Tue, 25 Mar 2025 10:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 25 Mar 2025 10:57 PM IST
सार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित विकास प्रदर्शनी की फीता काटकर उद्घाटन किया और केंद्र सरकार के दस और राज्य सरकार के आठ साल पूरे होने पर बातचीत की। इस दौरान इन्होंने कहा कि  8 साल में काशी में 40 हजार करोड़ की 458 परियोजनाएं पूरी हुई हैं और 15 हजार करोड़ की निर्माणाधीन हैं। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad said PM and CM themselves worry about the development of Kashi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि काशी के विकास की चिंता हम-आप जितनी करते हैं, उससे ज्यादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है। काशी में विकास के लिए सरकार ने खजाने का मुंह खोल रखा है। पिछले आठ साल में काशी में 40 हजार करोड़ से 458 परियोजनाएं पूरी हुई हैं। 15 हजार करोड़ की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के दस साल और प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर डिप्टी सीएम ने केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। 2017 से पहले यूपी में गुंडे और माफियाओं का राज था। हमारी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चल रही है।
विज्ञापन


सपा शासन में प्रदेश के कुछ ही जिलों में ही बिजली आती थी, अब सभी जनपदों को समान रूप से बिजली मिल रही है। ट्रांसफाॅर्मर जल जाए तो अब कमीशन नहीं देना पड़ता, एक शिकायत पर बदल जाता है। प्रधानमंत्री राजीव गांधी संसद में गर्व से कहते थे कि वह एक रुपये भेजते हैं तो पंद्रह पैसा ही लोगों तक पहुंचता है, लेकिन मोदी सरकार ने इसे बदल दिया। डिजिटल तरीके से पूरी राशि लोगों के खाते में पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले- केंद्र में 2047 तक रहने वाली है भाजपा सरकार
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस मिलकर लड़ें, फिर भी यूपी में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। 2047 तक केंद्र में भाजपा सरकार रहने वाली है। काशी को लेकर कहा कि 2014 से पहले काशी बदहाल अवस्था में था, लेकिन आज आप सभी देख रहे हैं कि कैसे चहुंओर विकास हुआ और हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed