फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav prasad Maurya Varanasi visit today for BJP workrs training and review meeting with officials

वाराणसी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली की घटना पर जताया दुख, कहा- बौखलाए हुए हैं अखिलेश यादव

Mon, 02 May 2022 02:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 May 2022 02:27 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चंदौली घटना पर दुख जताया है। वाराणसी में उन्होंने कहा कि जांच होने दीजिए, जांच के बाद रिपोर्ट आएगी तो उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav prasad Maurya Varanasi visit today for BJP workrs training and review meeting with officials
वाराणसी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा महानगर के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं। परेड कोठी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने चंदौली की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।

विज्ञापन


संबंधित थाने के जो इंस्पेक्टर थे, उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच होने दीजिए, जांच के बाद रिपोर्ट आएगी तो उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। इसलिए मुकदमा दर्ज किया गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव के पुलिस को हत्यारी कहने के आरोप पर कहा कि सपा अध्यक्ष बौखलाए हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी गलत करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अपराधियों को पकड़ने के लिए अगर पुलिस गई और इस प्रकार की घटना हुई है तो यह दुखद है। मैं इस पर निश्चित रूप से दुख व्यक्त करता हूं और परिजनों को सांत्वना देता हूं। इसकी जांच कर के किसी भी प्रकार से दोष पाया जाएगा, तो कार्रवाई होगी। परिजनों का आरोप संज्ञान में है, विवेचना होने दीजिए। जांच परिणाम आने दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ की नगरी में अलग आनंद की अनुभूति

इससे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा महानगर के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं से संवाद करने का मौका मिला है। ये बाबा विश्वनाथ की नगरी है। यहां आने के बाद अलग आनंद ही अनुभूति होती है।
पढ़ेंः चंदौली मामला: कैसे हुई गैंगस्टर के आरोपी की बेटी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह साफ नहीं, छावनी में तब्दील हुआ गांव

डिप्टी सीएम दो बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से संवाद और शाम को करौंदी स्थित अनिल कुमार गुप्ता के घर जाएंगे। इसके बाद शाम सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
पढ़ेंः दबिश के दौरान युवती की मौत मामला: चंदौली में देर रात तक होता रहा हंगामा, सैयदराजा इंस्पेक्टर पर मुकदमा, जानें पूरा घटनाक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed