फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Akhilesh Yadav during Varanasi visit

UP: काशी में डिप्टी सीएम का सपा मुखिया पर तंज, बोले- विरासत में मिली सियासत, जो संस्कार मिला, उसे सब देख रहे

Fri, 18 Apr 2025 11:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

Varanasi News: दो दिवसीय काशी दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उन्हें सियासत विरासत में मिली है, उनको जो संस्कार मिला, उसे सब देख रहे हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Akhilesh Yadav during Varanasi visit
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश चौराहे पर लड़ने वाले दो लौंडे की तरह व्यवहार करते हैं। सार्वजनिक मंच से ऐसा व्यवहार करते हैं, जो उनको शोभा नहीं देता है। इसीलिए कहता हूं कि उन्हें सियासत विरासत में मिली है। उनको जो संस्कार मिला है, उसे सब देख रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को काशी आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और कहा कि अखिलेश 2027 में सत्ताधीश बनने का सपना देख रहे हैं, जो पूरा नहीं होगा। 2047 तक कुछ नहीं होना है। यह उनको भी पता है, इसीलिए बौखलाए रहते हैं। उनको यह पता ही नहीं रहता है कि पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। सांसद हैं। किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन


करणी सेना के बाद अब यादव सेना के गठन पर कहा कि राणा सांगा के ऊपर सपा के सांसद ने सदन में जो बयान दिया था, वह गलत था। बयान वापस लेना चाहिए। करणी सेना या कोई सेना बनाकर कोई विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करेगा तो कानून अपना काम करेगा। सपा ने अपने लोगों को भेजकर अखिलेश यादव को जलाकर मारने की धमकी दिलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; खाकी पर दाग: वाराणसी में तैनात कांस्टेबल आजमगढ़ में करता था टप्पेबाजी, मास्टर माइंड सहित छह आरोपी गिरफ्तार

भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों से भी मिले

उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद सुरेश चंद्र मिश्र के बेटे के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। प्रदीप कुमार जायसवाल के बेटे के वैवाहिक समारोह में भी शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शनिवार की सुबह बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के दर्शन करेंगे, फिर सुबह 11 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed