फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya filled enthusiasm among BJP workers in varanasi up nagar nikay chunav

Varanasi: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने BJP कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, परखी निकाय चुनाव की तैयारियां

Sun, 16 Oct 2022 10:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Oct 2022 10:40 PM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने रविवार की सुबह दर्शन-पूजन के बाद दो जगहों पर कार्यकर्ताओं संग चाय चुस्कियों पर आगामी कार्ययोजना के लिए फीडबैक भी लिया। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya filled enthusiasm among BJP workers in varanasi up nagar nikay chunav
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं संग चाय की चुस्की लेते केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद पहले काशी दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने डेढ़ दिन में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और पार्टी की तैयारियों को भी परखा। संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद वे कई कार्यकर्ताओं के आवास पर भी गए। रविवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद दो जगहों पर कार्यकर्ताओं संग चाय चुस्कियों पर आगामी कार्ययोजना के लिए फीडबैक भी लिया। उप मुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद उत्साहित कार्यकर्ता निकाय चुनाव की तैयारियों जुटने लगे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, चुनाव प्रभारी केशव प्रसाद मौर्या ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उन्हें चुनाव के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है। शनिवार को स्वर्गीय भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह के सिगरा स्थित आवास पहुंचे थे। इसके साथ ही पूर्व महापौर स्वर्गीय अमरनाथ यादव, मंडुवाडीह में स्वर्गीय धर्मचंद जायसवाल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के घर भी गए।
विज्ञापन


अड़ी लगाकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय केशव का कार्यकर्ताओं के दुख में सहभागी होने के अभियान से पूरी पार्टी एकजुट हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने रविवार को आम कार्यकर्ता की तरह सड़क किनारे पहले मैदागिन और फिर सिगरा पर अड़ी लगाकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Keshav Prasad Maurya filled enthusiasm among BJP workers in varanasi up nagar nikay chunav
काशी विश्वनाथ धाम में केशव प्रसाद मौर्या समेत अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
उनके इस दौरे के बाद पदाधिकारी से लेकर आम कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय नेताओं का कहना है कि उप मुख्यमंत्री के इस दौरे ने भाजपा की तैयारियों को मुकम्मल करने का काम किया है। निकाय चुनाव में नए परिसीमन के बाद वार्डों के भूगोल को देखते हुए भाजपा इस बार अल्पसंख्यकों पर भी दांव लगा सकती है। पार्टी नेताओं के अनुसार अब वार्डों के आरक्षण का इंतजार है, ताकि जातिगत समीकरण को देखते हुए रणनीतिकार प्रत्याशियों के नाम तय करें। चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ शनिवार को  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की बैठक में चुनावी रणनीति तय हुई। 
पढ़ें:  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- स्मार्ट सिटी की तर्ज पर बनाएं स्मार्ट विलेज, धन की नहीं होगी कमी

निकाय चुनाव में अल्पसंख्यकों पर भी दांव लगाएगी भाजपा

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पार्टी निकाय चुनाव में झंडा बुलंद करने में जुटी है। माना जा रहा है कि निकाय चुनाव से ही लोकसभा चुनाव की नींव मजबूत होगी। नए परिसीमन के चलते 90 वार्ड की जगह अब 100 वार्ड हो गए हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी अबकी बार 80 पार सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वाराणसी के निकाय चुनाव प्रभारी जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि चुनावी रणनीति तैयार हो गई है। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed