काशी में डिप्टी सीएम: 12 ब्लॉक में मिनी एनआरसी का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के टर्मिनल भवन में पहुंचते ही दयाशंकर मिश्र दयालु ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,सुशील त्रिपाठी,बबलू मिश्रा,पवन सिंह,शैलेश पांडेय सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को काशी पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने जिले के 12 ब्लॉक में मिनी एनआरसी का बटन दबाकर शुभारंभ किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। कार्यक्रम में आयुष मंत्री दयाशंकर मिस्र ,जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Sawan Special: काशी में 13 सौ वर्षों से विराजमान हैं सुमंतेश्वर महादेव, दर्शन मात्र से कभी नहीं होती धन की कमी
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के टर्मिनल भवन में पहुंचते ही दयाशंकर मिश्र दयालु ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,सुशील त्रिपाठी,बबलू मिश्रा,पवन सिंह,शैलेश पांडेय सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
क्या बोले डिप्टी सीएम
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। डॉक्टरों की उपलब्धता के साथ ही पर्याप्त दवाइयां और बेड भी मुहैया कराया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि मरीज को उसके घर के करीब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले।
सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल के स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने वाराणसी के साथ ही गाजीपुर चंदौली और जौनपुर के सीएमओ के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि अस्पतालों में ओपीडी के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हर बेड पर मरीज भर्ती किए जाएं।
जिसमें विशेषकर उप केंद्रों पर हर दिन 20 से 25 मरीजों को देखे जाने का लक्ष्य भी तय करना होगा स्वास्थ्य मंत्री ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को सप्ताह में दो जिलों का दौरा कर, सीएमओ से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही सीएमओ को भी हर दिन अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी और भर्ती मरीजों की जानकारी अपडेट करने का निर्देश दिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कुपोषित बच्चों के भर्ती किए जाने के लिए ब्लॉक स्तर पर खुले 12मिनी एनआरसी का भी उद्घाटन किया।