फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM flagged off lotus boat tour in Varanasi

वाराणसी: डिप्टी सीएम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की कमल नौका यात्रा, चाय की ली चुस्की

Sat, 13 Nov 2021 05:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 13 Nov 2021 05:11 PM IST
सार

नौका यात्रा का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम को केवट ने पार लगाया उसी प्रकार इस समाज ने पीएम मोदी की नौका को पार लगाया था।

विज्ञापन
Deputy CM flagged off lotus boat tour in Varanasi
नौका विहार कार्यक्रम को झंडी दिखाते और अड़ी पर बैठे हुए डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अस्सीघाट पर शनिवार को कमल नौका यात्रा को हरी झंडी दिखाकर राजघाट के लिए रवाना किया। अस्सीघाट पहुंचने पर डिप्टी सीएम ने मां गंगा का पूजन किया। नाविकों ने उनका स्वागत किया। कमल नौका यात्रा का आयोजन प्रदेश के पांच क्षेत्रों में होना था जिसमें पहली नौका रैली प्रयाग, दूसरी कानपुर, तीसरी और चौथी मुक्तेश्वर में हो चुकी है। 

विज्ञापन


शनिवार को नौका यात्रा का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि जिस प्रकार भगवान राम को केवट ने पार लगाया उसी प्रकार इस समाज ने पीएम मोदी की नौका को पार लगाया था। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह समाज 2022 में सीएम योगी की नैया को पार लगाने का कार्य पूरी ताकत से करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, ठीक उसी प्रकार राम जी के बाल सखा  निषाद राज का मंदिर भी शृंगेरपुर फूलपुर (प्रयाग) में निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से निषाद समाज को जो सरकारी योजना का लाभ मोदी, योगी सरकार दे रही है आज तक किसी अन्य सरकारों ने नही दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक नाविक को नि.शुल्क सी एन जी किट, मत्स्य संपदा के तहत नि.शुल्क दुर्घटना बीमा, मत्स्य पालन के लिए सस्ता ऋ ण उपलब्ध करा रही है। यात्रा अस्सीघाट से शुरू होकर राजघाट पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई।

सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने समाज को विश्वास दिलाया कि समाज के साथ मैं स्वत: कंधे से कंधा मिलाकर हर समस्या का समाधान करने लिए बाध्य हूं। दर्जा प्राप्त मंत्री बाबू राम निषाद ने कहा पीएम मोदी और सीएम योगी ने हमारी मां बहनों को सम्मान सुरक्षा देकर इज्जतघर बनवाकर, निवास देकर, बिजली पहुंचाकर खुशहाल जीवन यापन का सम्मान दिया है। सभा को राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत ने भी संबोधित किया। संचालन क्षेत्रीय संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ शंकर साहनी ने किया। स्वागत भाषण राकेश बिंद और धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र निषाद ने दिया।

पप्पू की अड़ी पर पहुंचे डिप्टी सीएम

नौका विहार कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम अस्सी स्थित पप्पू चाय की आड़ी पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चाय पीने पहुंचे। अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्वागत किया। चाय की चुस्की का आनंद लेते हुए राजनीतिक चर्चा के लिए मशहूर अड़ी पर उन्होंने उपस्थित लोगों से उनका हाल समाचार पूछा।

अड़ी पर उपस्थित लोगों ने उनसे विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा की और आगामी चुनाव प्रचार अभियान के दौरान उनके पुन: आगमन का वचन भी लिया। हर हर महादेव के उद्घोष के बीच उपमुख्यमंत्री ने ठेठ बनारसीपन का आनंद प्राप्त करते हुए उपस्थित जनमानस से आगामी चुनाव में भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान राकेश त्रिवेदी, हंसराज विश्वकर्मा, उदय नारायण पांडेय, सुरेश चौबे, समीर माथुर, दिनेश मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, मनोज सिंह, आरपी सिंह, प्रवीण वर्मा, ज्ञानेश्वर मिश्र उपस्थित रहे।

बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बाबा विश्वनाथ व अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजन के बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम का भी अवलोकन किया। इसके बाद वह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। माता को नमन कर कुमकुम पूजन कर आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने महानिर्वाणी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी व अन्नपूर्णा मंदिर के महंत से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed