फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   deputy CM

जरूरतमंदों की मदद और लॉकडाउन का करें पालन

Sat, 25 Apr 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
deputy CM
वाराणसी। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को काशी की जनता के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हाल जाना।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को फोन कर उन्होंने काशी में चल रहे सेवा कार्यों की भी जानकारी ली। कोरोना वायरस से निपटने को लेकर चल रहे लॉकडाउन में बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिनके सामने कोई कामकाज न मिलने की वजह से भरण-पोषण का संकट बना हुआ है। ऐसे लोगों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है कि वह ऐसे जरूरतमंदों की मदद करें। शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने फोन पर काशी में चल रहे सेवा कार्यों के साथ ही किसानों मजदूरों और व्यापारियों के समस्याओं के बारे में भी पार्टी के पदाधिकारियों से जानकारी ली। ऐसे सभी लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने को भी कहा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से सेवा कार्य के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed