फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Brajesh Pathak worship in Kashi Vishwanath Temple will hold review meeting tomorrow

वाराणसी: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने काशी विश्वनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी, कल करेंगे समीक्षा बैठक

Thu, 14 Sep 2023 04:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार दोपहर बाद वाराणसी पहुंचे। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद शाम में उप मुख्यमंत्री गंगा आरती में शामिल होंगे। शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक  के अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak worship in Kashi Vishwanath Temple will hold review meeting tomorrow
वाराणसी एयरपोर्ट पर अमर उजाला अखबार पढ़ते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश दोनों उपमुख्यमंत्री गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समीक्षा बैठक के बाद देर शाम लखनऊ रवाना हो जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गंगा आरती देखेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार दोपहर बाद  ब्रजेश पाठक का काफिला एयरपोर्ट से सीधा काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। डिप्टी सीएम ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और षोडशोपचार पूजन कर सर्व कल्याण की कामना की। इसके बाद वो काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


शाम में गंगा आरती देखेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शुक्रवार सुबह पंचगंगा घाट स्थित विठ्ठल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसके बाद लहुराबीर स्थित आईएमए बिल्डिंग में रेड क्रास सोसाइटी की मंडलीय समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। सुबह 11.30 बजे डाफी बाई पास स्थित एक हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


12 बजे रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पार्षदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 1.30 बजे महमूरगंज स्थित एक हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मेयर अशोक तिवारी उनके साथ होंगे। शाम चार बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में साठ के हेमंत पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed