फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Brajesh Pathak ordered an inquiry into dance incident in district hospital varanasi

Varanasi News: जिला अस्पताल में डांस मामले का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान, जांच के दिए आदेश

Thu, 14 Nov 2024 01:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 14 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

वाराणसी के जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ कर्मचारियों के ठुमका लगाने का वीडियो वायरल होने पर उप मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak ordered an inquiry into dance incident in district hospital varanasi
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी जिला अस्पताल में डांस मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में स्टाफ नर्सों के साथ कर्मचारियों के ठुमके लगाने का एक-दो नहीं बल्कि चार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डयूटी के समय का ड्रेस पहनकर खूब लगाए ठुमके

वायरल वीडियो में इसमें डयूटी के समय का ड्रेस पहने स्टाफ नर्स और अपने गले में जिला अस्पताल का पहचान पत्र लटकाए कर्मचारी हिंदी गीतों के साथ ही भोजपुरी गीतों पर खूब ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। स्टाफ नर्स के प्रमोशन की इस पार्टी में सीएमएस से लेकर अन्य अधिकारी, चिकित्सक भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में चार स्टाफ नर्स का प्रमोशन दीपावली से कुछ दिन पहले ही हुआ था। इसकी खुशी में अस्पताल में दीपावली से ठीक पहले प्रमोशन की पार्टी रखी गई।

अस्पताल के सेमिनार हाल में हुई पार्टी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक वीडियो में सेमिनार हाल में अस्पताल के सीएमएस डाॅ. दिग्विजय सिंह, एमएस डा. प्रेमप्रकाश सहित अन्य डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ बैठे हैं। इस वीडियो में गाना गाया जा रहा है लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो देख हर कोई हैरान है। चार वीडियो में हिंदी, भोजपुरी गीतों पर स्टाफ नर्सों के साथ कुछ वरिष्ठ कर्मचारी इस तरह ठुमके लगा रहे हैं, जैसे कि वह अस्पताल नहीं बल्कि किसी शादी समारोह या बाहर कहीं मैरेज हाल या अन्य जगह पर हो। वायरल वीडियो की जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई तो अधिकारी हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed