Varanasi News: जिला अस्पताल में डांस मामले का डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान, जांच के दिए आदेश
वाराणसी के जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ कर्मचारियों के ठुमका लगाने का वीडियो वायरल होने पर उप मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विस्तार
जिला अस्पताल, वाराणसी में स्टाफ नर्स एवं कर्मचारियों द्वारा चिकित्सालय की गरिमा धूमिल करने संबंधी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी को उक्त प्रकरण की जाँचकर कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिये गये है।…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) November 14, 2024विज्ञापन
डयूटी के समय का ड्रेस पहनकर खूब लगाए ठुमके
वायरल वीडियो में इसमें डयूटी के समय का ड्रेस पहने स्टाफ नर्स और अपने गले में जिला अस्पताल का पहचान पत्र लटकाए कर्मचारी हिंदी गीतों के साथ ही भोजपुरी गीतों पर खूब ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। स्टाफ नर्स के प्रमोशन की इस पार्टी में सीएमएस से लेकर अन्य अधिकारी, चिकित्सक भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में चार स्टाफ नर्स का प्रमोशन दीपावली से कुछ दिन पहले ही हुआ था। इसकी खुशी में अस्पताल में दीपावली से ठीक पहले प्रमोशन की पार्टी रखी गई।
अस्पताल के सेमिनार हाल में हुई पार्टी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक वीडियो में सेमिनार हाल में अस्पताल के सीएमएस डाॅ. दिग्विजय सिंह, एमएस डा. प्रेमप्रकाश सहित अन्य डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ बैठे हैं। इस वीडियो में गाना गाया जा रहा है लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो देख हर कोई हैरान है। चार वीडियो में हिंदी, भोजपुरी गीतों पर स्टाफ नर्सों के साथ कुछ वरिष्ठ कर्मचारी इस तरह ठुमके लगा रहे हैं, जैसे कि वह अस्पताल नहीं बल्कि किसी शादी समारोह या बाहर कहीं मैरेज हाल या अन्य जगह पर हो। वायरल वीडियो की जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई तो अधिकारी हैरान हैं।