फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Brajesh Pathak in Varanasi medical arrangements said doctors should present in night duty

वाराणसी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जाना हाल, बोले- रात की ड्यूटी में मौजूद रहें डॉक्टर

Sat, 16 Apr 2022 06:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 16 Apr 2022 06:56 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जोर दिया कि रात में ड्यूटी नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak in Varanasi  medical arrangements said doctors should present in night duty
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने वाराणसी में कहा कि अस्पतालों की रात्रिकालीन सेवाएं बहाल रखी जाए। वहां डाक्टरों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखी जाएं। 

विज्ञापन


शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को हिदायत दी। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जोर दिया कि रात में ड्यूटी नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई व सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए।

विज्ञापन

सरकार की मंशा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे नि:शुल्क सुविधाएं

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि मानव संसाधन की कमी हो तो उसका विभागवार विवरण अपर निदेशक स्वास्थ्य के माध्यम से भेजा जाए। सारनाथ में बनाए गए शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के संचालन में मानव संसाधन की अगर कमी है तो उसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। फिलहाल उपलब्ध संसाधनों के जरिए ही सीएचसी का संचालन कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा, राजकीय महिला चिकित्सालय-कबीरचौरा, पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय पांडेयपुर और श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर में यदि चिकित्सकों की कमी हो तो उसका भी विवरण विभागवार भेंजे, उसे पूरा किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंचाने की है। हमारा पूरा प्रयास है कि सभी को चिकित्सकीय सुविधा उसके घर के पास उपलब्ध हो। बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के अलावा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. शशिकान्त उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed