फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy Chief Minister keshav prasad maurya said opposition have disease telling everything as his own Baba Vishwanath visited 

बनारस में बोले उप मुख्यमंत्री: विपक्ष को हर काम अपना बताने की बीमारी, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Sat, 25 Dec 2021 12:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister keshav prasad maurya said opposition have disease telling everything as his own Baba Vishwanath visited 
दर्शन-पूजन करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचे और सीधे अस्सी घाट जाकर जल विहार किया। शाम को काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अमूल प्लांट को लेकर की जा रही टिप्पणियों को लेकर कहा कि विपक्ष को किसी भी कार्य को अपना बताने की मानसिक बीमारी हो गई है।

विज्ञापन


जनविश्वास यात्रा पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पर जनता ने 2014 से जितना विश्वास जताया है, उसको लेकर जनविश्वास यात्रा निकाली जा रही हैं। इसके तहत जनता के 2014 के विश्वास को 2022 के चुनाव में और भी मजबूती से व्यक्त किया जा सके, इसका विश्वास जताने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे पर कहा कि यूपी सरकार ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। इससे पहले, कानपुर में सपा नेता व इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के घर आईटी के द्वारा मारे गए छापे में 150 करोड़ की राशि मिलने पर केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि समाजवाद का मतलब लूटवाद है क्या? गरीबों को लूटने वालों को याद नहीं है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा है। न खाऊंगा, न खाने दूंगा। जो खाया वह भी निकाल कर गरीबों को समर्पित कर दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed