{"_id":"586ab0ad4f1c1b4d56158d52","slug":"deployment-of-electrician-work-of-rudrabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती बिजली मिस्त्री की, काम रुद्राभिषेक का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती बिजली मिस्त्री की, काम रुद्राभिषेक का
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 03 Jan 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने नियम विरुद्ध पूजा-अभिषेक का काम कराने वाले दो बिजली कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन दोनों कर्मचारियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इन पर मंदिर में दायित्व का निर्वहन न करने, नियम विरुद्ध अभिषेक कराने और यजमानों के साथ बिचौलियागीरी करने का आरोप है।
शिकायतों के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएन त्रिपाठी ने यह कार्रवाई की। इसके बाद बिजली मिस्त्री के पद पर रखे गए तैनात शिवानंद पांडेय उर्फ रीशू और राजकुमार पांडेय उर्फ बॉबी के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। सीईओ ने पहले से तैनात दो बिजली मिस्त्रियों की जब तलाश शुरू की तब पता चला कि वे दफ्तर नहीं आ रहे हैं, जबकि उनकी जगह दो कर्मी मिस्त्री के रूप में रखे गए हैं। छानबीन के बाद पता चला कि बिजली मिस्त्री के रूप में रखे गए दोनों कर्मी अपना मूल काम न कर मंदिर में बाहर से यजमानों को लाने और अभिषेक कराने का काम कर रहे थे। इसके बाद सीईओ ने पहले से इस पद पर काम करने वाले कर्मियों को बुलवाने का निर्देश दिया और इन दोनों के प्रवेश पर रोक लगा दी।