फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Department of Education will provide digital content to children

बच्चों तक डिजिटल कंटेंट पहुंचाएगा शिक्षा विभाग

Wed, 28 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Department of Education will provide digital content to children
वाराणसी। शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों तक डिजिटल कंटेंट पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। हर वर्ग, विषय और पाठ्यक्रम के आधार पर हर दिन का कंटेंट तैयार किया जा रहा है। शुरुआत में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऐसा किया जाएगा। बच्चों और अभिभावकों के पास कंटेंट भेजे जाएंगे, ताकि बच्चे अभ्यास कर सकें। बच्चों को वीडियो और ऑडियो के माध्यम से भी गणित समेत अन्य विषय पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार ने 2020 अप्रैल से ही डिजिटल कंटेंट बच्चों को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया था, लेकिन 30 फीसदी बच्चों तक ही यह पहुंच पा रहा था। 1144 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक लाख 96 हजार बच्चों तक नियमित कंटेंट पहुंचाने का प्रयास किया गया। हालांकि, बहुत से ऐसे बच्चे रहे जिनके पास मोबाइल नहीं थे, उन्हें ऑफलाइन या फिर दूसरे माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। डिजिटल कंटेंट के साथ-साथ बच्चों के हाथ में पाठ्यपुस्तकें हों, इसके लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। स्कूलों तक किताबें पहुंचाने की गाइडलाइन भेजी गई थी। स्कूल के शिक्षक और क्लास वालों बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
विद्यालय बंद हैं, बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चों को कंटेंट उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि घर पर रहकर पढ़ाई कर सकें। साथ ही अन्य संसाधनों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed