फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deoghar Vande Bharat half empty between Varanasi Gaya

Vande Bharat Train: वाराणसी-गया के बीच देवघर वंदे भारत आधी खाली, वापसी में वेटिंग... जानें कितना है किराया

Tue, 17 Sep 2024 11:16 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Sep 2024 11:16 PM IST
सार

कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षक ने बताया कि वाराणसी से देवघर वाली वंदे भारत में यात्री कम मिल रहे हैं, लेकिन पितृ पक्ष के कारण गया स्टेशन तक दबाव है।

विज्ञापन
Deoghar Vande Bharat half empty between Varanasi Gaya
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ की नगरी काशी और देवघर के बैद्यनाथ धाम के बीच शुरू हुई वंदे भारत में यात्रियों का रुझान कम देखने को मिल रहा है। वाराणसी-गया के बीच आधी ट्रेन खाली जा रही है। वहीं, वापसी में सीटें फुल हैं। गुरुवार को गया स्टेशन से कैंट वाराणसी आने वाली 22499 वंदे भारत में सीटें वेटिंग हो गईं। 

विज्ञापन


वाराणसी कैंट-गया के बीच गुरुवार को सीटें पर्याप्त हैं। अन्य दिनों में भी सीटें हैं। कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षक ने बताया कि वाराणसी से देवघर वाली वंदे भारत में यात्री कम मिल रहे हैं, लेकिन पितृ पक्ष के कारण गया स्टेशन तक दबाव है। उसके बाद ट्रेन पूरी खाली जा रही है। वापसी में गया से वाराणसी कैंट के लिए कंफर्म सीटें नहीं हैं। इनॉगरल रन के बाद सोमवार को 144 यात्री ही देवघर तक गए। हफ्ते में मंगलवार को छोड़ बाकी सभी दिनों इसका संचालन है। कैंट-देवघर का सफर 7.20 घंटे और वाराणसी-गया का सफर 3 घंटे पांच मिनट का है।

विज्ञापन

इतना है वाराणसी-गया और देवघर का किराया
आठ कोच की वंदे भारत में कैंट से गया तक का सीसी का 755 और ईसी का 1405 रुपये किराया है। कैंट-देवघर का सीसी किराया 1355 रुपये और ईसी का 2415 रुपये है। रेल अधिकारियों के अनुसार, वाराणसी कैंट और पीडीडीयूनगर से  ट्रेन को अच्छी संख्या में यात्री मिलेंगे।

आगरा-बनारस वंदे भारत का किराया तय नहीं
आगरा-बनारस वंदे भारत का अब तक किराया निर्धारित नहीं हुआ है। ट्रेन संख्या 20175/20176 बनारस-आगरा वंदे भारत में टिकट बुकिंग भी नहीं शुरू हुई है। सोमवार रात इनॉगरल वंदे भारत बनारस स्टेशन पहुंची तो यात्रियों में किराया को लेकर काफी बेचैनी थी। रेल अधिकारियों के अनुसार 1300 से 1400 रुपये सीसी और 2300 से 2400 रुपये ईसी का किराया हो सकता है। फिलहाल सर्कुलर नहीं आया है। बनारस स्टेशन और आगरा के बीच सात घंटे का सफर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed