फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue patients will also be admitted to health centers varanasi DM took stock and gives instructions

Varanasi: स्वास्थ्य केंद्रों पर भी भर्ती होंगे डेंगू के मरीज, DM ने लिया जायजा, बेहतर इलाज करने के निर्देश

Wed, 09 Nov 2022 10:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 10:30 AM IST
सार

वाराणसी जिले में डेंगू मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि इस समय कुल मरीजों की संख्या 275 तक पहुंच गई है।  नवागत जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मरीजों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Dengue patients will also be admitted to health centers varanasi DM took stock and gives  instructions
मंडलीय अस्पताल पहुंचकर नवागत डीएम ने जानीं सुविधाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब स्वास्थ्य केंद्रों (प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर भी डेंगू के मरीज भर्ती किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे बेड के संकट की परेशानी भी बहुत हद तक दूर हो जाएगी। मंगलवार को जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मरीजों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


विकास भवन सभागार में बैठक में जिलाधिकारी ने मरीजों के इलाज के बारे में जानकारी मांगी तो सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने अब तक की गई व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही टेलीमेडिसिन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने को कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जिले में तैनात वेक्टर सर्विलांस टीम की जानकारी ली और निर्देश दिया कि इस टीम को ऐसे इलाके में तत्काल भेजा जाय, जहां डेंगू के मरीज मिल रहे है। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल, एसीएमओ डॉ. एसएस कनौजिया, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी शरदचंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों, तीमारदारों को न हो कोई परेशानी

नवागत जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मंगलवार को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल की इमरजेंसी से लेकर डेंगू वार्ड, सामान्य वार्डों में भर्ती मरीजों से भी बातचीत करने के साथ ही चिकित्सकों को मरीजों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान सोमवार को मालवीय पुल के फुट ओवरब्रिज की रेलिंग टूटने के बाद भर्ती घायलों का भी हालचाल जाना।

जिलाधिकारी सबसे पहले इमरजेंसी कक्ष पहुंचे। यहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों, कर्मचारियों से मरीजों के जांच, इलाज आदि की जानकारी ली। इसके बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों से उनका कुशलक्षेम पूछा। यहां किडनी की समस्या से ग्रसित होकर इलाज करा रहे मरीज कलामुद्दीन ने बुधवार को डायलिसिस होने की जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने इस दौरान महिला वार्ड, बच्चा वार्ड, ब्लड बैंक और ब्लड प्रासेसिंग लैब, ओटी, आक्सीजन प्लांट, सर्जिकल वार्ड तथा ओपीडी कक्षों में भर्ती मरीजों के जांच, इलाज के बारे में सीएमओ से जानकारी मांगी। साथ ही यह भी कहा कि चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की समय से उपस्थिति के साथ ही मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed