बनारस में डेंगू का प्रकोप: मरीजों की संख्या बढ़कर हुई सात, बाढ़ प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव
वाराणसी जिले में शुक्रवार को तीन और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब डेंगू मरीजों कुल संख्या सात हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले दिनों 12 साल के एक बच्चे समेत दो मरीजों के मिलने के बाद अब शुक्रवार को तीन और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव होने की वजह से मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
जिस तरह से डेंगू के मरीज मिलते जा रहे हैं, उसको देखते हुए अस्पतालों में अलग डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। इस बीच अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही कमजोरी, जोड़ों में दर्द, तेज बुखार वाले मरीज भी अधिक पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से लोगों को तीन दिन से अधिक समय तक बुखार रहने पर जांच कराने की सलाह दी जा रही है।
सावधानी बरतने की सलाह
अब शहरी के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी मरीज मिलने लगे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि चिरईगांव के तिलमापुर निवासी उमंग(18), बाबतपुर निवासी राकेश यादव(25) और अखरी बाईपास निवासी स्नेहा सिंह(18) में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि सभी मरीजों के घर फॉगिंग का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही परिवार के सदस्यों को सावधानी बरतने को भी कहा गया है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में फॉगिंग पर जोर
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे कि लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि गंगा में आई बाढ़ की वजह से भी पानी जमा है।
ऐसे में डेंगू मलेरिया की संभावनाओं को देखते हुए छिड़काव कराया जा रहा है। एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डूडा से 15 कर्मियों को माँगा है, जो विभिन्न इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर रहे हैं।
पढ़ेंः थाने में घुसकर वर्दी उतरवाने की धमकी: वाराणसी में ग्राम प्रधान और सपा नेता समेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज