थाने में घुसकर वर्दी उतरवाने की धमकी: वाराणसी में ग्राम प्रधान और सपा नेता समेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी के चौबेपुर थाने के अंदर दो पक्षों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमेंखुद को नेता बताने वाला एक व्यक्ति पुलिस वालों को वर्दी उतरवाने की धमकी दे रहा था। मामले में शुक्रवार को सपा नेता समेत 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर थाने में एक दरोगा से हाथापाई और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल, सपा नेता लालजी सोनकर सहित दस नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई।
मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे चौबेपुर चौमुहानी के समीप थाने से 100 मीटर की दूरी पर मुनारी गांव के एक युवक की बाइक से एक लड़की को धक्का लग गया। बाजार के लोग बाइक चालक से मारपीट व गाली गलौज कर रहे थे। इस दौरान चौबेपुर थाने के सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और लोगों को मना कर थाने चलने को कहा। इस पर व्यापारियों ने थाने पहुंच कर विरोध किया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।
शुक्रवार को सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव ने तहरीर में बताया कि बाजार में लोगों ने हाथापाई की और चौमुहानी पर जाम लगाया। वर्दी उतरवाने की धमकी के साथ ही थाना परिसर में नारेबाजी की। सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने चौबेपुर के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल, सपा के अजगरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लालजी सोनकर, सन्नी जायसवाल, गोल्डी सोनकर, बद्री, आकाश, प्रेम, बबलु जायसवाल, आयुष, सोनू सेठ अन्य अज्ञात के मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आईजी जोन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने भी ट्विटर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
पढ़ेंः कोयला खदानों में तेल आपूर्ति के नाम पर बड़ा घोटाला: वाराणसी STF ने छह को पकड़ा , 8 लाख रुपये नकद बरामद