फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue in varanasi Peshkar admitted to hospital by Commissioner of Police due to platelets decreasing

Varanasi: डेंगू पीड़ित पेशकार को पुलिस आयुक्त ने अस्पताल में भर्ती कराया, तेजी से कम हो रहा था प्लेटलेट्स

Sat, 15 Oct 2022 07:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 Oct 2022 07:25 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश के पेशकार अशोक कुमार यादव डेंगू से पीड़ित हैं। शनिवार को उनका प्लेटलेट्स 14 हजार पहुंच गया। जानकारी मिलने पर खुद पुलिस आयुक्त अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Dengue in varanasi Peshkar admitted to hospital by Commissioner of Police due to platelets decreasing
अस्पताल पहुंचे पुलिस आयुक्त - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ने डेंगू से पीड़ित पेशकार को जिला अस्पताल से स्कार्ट कर अर्दली बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पेशकार अशोक कुमार यादव का प्लेटलेट्स 14 हजार से कम हो गया था। पेशकार के परिजन और अन्य मातहतों ने पुलिस आयुक्त के इस नेक पहल की सराहना की है। 

विज्ञापन


वर्तमान समय में डेंगू का प्रकोप पुलिस विभाग में अधिक है। 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी डेंगू पीड़ित हैं। नगर निगम की टीम पुलिस लाइन सहित अन्य थानों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सभी मातहतों को निर्देशित किया है कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव 
डेंगू के बढ़ते प्रभाव और पुलिस महकमे में अब तक मिले 30 से ज्यादा डेंगू केस को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने सभी थानेदारों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। वहीं, नगर आयुक्त को पत्र लिख पुलिस लाइन और थानों के बैरक आदि में एंटी लार्वा के छिड़काव की मांग की। शुक्रवार को  नगर निगम की टीम ने पुलिस लाइन में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed