{"_id":"655bab95f5ae5ddda1048bd7","slug":"demonstration-against-non-cleaning-of-ghats-na-news-c-258-1-svns1001-7609-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: घाटों की सफाई न होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: घाटों की सफाई न होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र में सोमवार को मतलूबपुर छठ पूजा समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लॉक कर्मियों और सफाई कर्मियों पर घाटों की साफ सफाई न करने का आरोप लगाया। छठ पूजा समिति के लोगों ने सोमवार को घाट पर विरोध प्रदर्शन किया।
समिति के लोगों ने बताया कि लगातार घाटों की साफ सफाई के लिए ब्लॉक पर सूचना भी दी गई थी लेकिन घाटों की साफ सफाई नहीं की गई। बताते चलें कि छठ पूजा को देखते हुए हफ्तों से लोगों ने श्रमदान कर और ब्लॉक से सफाई कर्मियों के सहयोग से घाटों, तालाबों सहित अन्य पूजा स्थल की साफ सफाई का कार्य किया। जिससे की छठ व्रती महिलाओं को कोई असुविधा न हो और वह पूजा घाटों तक पहुंचकर छठ मैया की पूजा कर सकें। छठ पूजा समिति के मतलूबपुर के आनंद गुप्ता, राम जन्म गुप्ता, अंबिका,अशोक, लल्लू, संजय, मन्नी, मंगरु, राकेश, आदि पूजा समिति के लोगों का कहना है कि उन्होंने ब्लॉक के अधिकारियों को साफ सफाई के लिए अवगत कराया गया था एक दिन सफाई कर्मी आये और कोरम पूरा कर फोटो लेकर चले गए। जब साफ सफाई नहीं की गई तो समिति के लोगों ने अपने खुद व मजदूर लगाकर घाटों की साफ सफाई कराई। इतना ही नहीं हनुमानगढ़ी मतलूबपुर व दूसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला के परिसर में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। दोनों की स्थिति इस कदर है कि साफ सफाई न होने से दुर्गंध उठ रही है। बार-बार सफाई के लिए लोग शिकायत भी कर रहे हैं लेकिन शौचायलयों की सफाई भी नहीं की जा रही है। लगातार दुर्गंध उठने से अगल-बगल के लोग खासे परेशान है। वहीं एडीओ पंचायत संजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया था। अगर घाटों की साफ सफाई में लापरवाही की गई है तो ड्यूटी में रहे सफाई कर्मियों से जबाब तलब कर जानकारी ली जाएगी।