{"_id":"603549e38ebc3ee934669d48","slug":"demanded-for-five-lakh-rupees-by-blackmailing-the-professor-of-kashi-vidyapeeth","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर को कर रहा ब्लैकमेल, मांगे पांच लाख रुपये, जांच शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर को कर रहा ब्लैकमेल, मांगे पांच लाख रुपये, जांच शुरू
Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. योगेंद्र सिंह को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर प्रो. योगेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर सिगरा थाने में बिहार के भभुआ जिले के महुवत निवासी सुधांशु कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रो. योगेंद्र सिंह के अनुसार, वह काशी विद्यापीठ में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष के साथ ही गंगापुर स्थित डॉ. विभूति नारायण सिंह परिसर के निदेशक का दायित्व भी संभाल रहे हैं। खुद को पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता बताने वाले सुधांशु ने बीते साल नवंबर महीने में अपने एक मित्र की पत्नी को गंगापुर परिसर में नियुक्त कराने के लिए उनसे कहा।
विज्ञापन
उन्होंने सुधांशु को समझाया कि यह सब उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद भी सुधांशु उन्हें लगातार मैसेज करता रहा तो वह उसे गंभीरता से नहीं लिए। अब सुधांशु उनसे पांच लाख रुपये जबरन देने को कह रहा है। रुपये न देने पर कुलाधिपति से फर्जी शिकायत कर फर्जीवाड़े में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सुधांशु उनके बारे में सोशल मीडिया में लगातार दुष्प्रचार भी कर रहा है। इस संबंध में सिगरा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रो. सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।