फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to hand over Vyasji's basement in Gyanvapi to DM and case related to worship of Shivalinga like figure

ज्ञानवापी के दो मामलों पर तारीख मिली: व्यासजी के तहखाने को डीएम को सौंपने की मांग पर अब 30 सितंबर को सुनवाई

Fri, 29 Sep 2023 03:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 29 Sep 2023 03:12 PM IST
सार

जिला जज की अदालत में आज दो ट्रांसफर वाद पर सुनवाई होनी थी। पहला मामला शैलेन्द्र व्यास की तरफ से दखिल किया गया था। जिसमें व्यास जी के तहखाने को डीएम के सुपुर्द करने और पूजा पाठ की अनुमति दिए की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Demand to hand over Vyasji's basement in Gyanvapi to DM and case related to worship of Shivalinga like figure
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने को जिलाधिकारी की सुपुर्दगी में देने से संबंधित प्रकरण में दाखिल स्थानांतरण आवेदन के निस्तारण के लिए आज जिला जज की अदालत ने सुनवाई के लिए 30 सितंबर की तारीख दे दी है। 

विज्ञापन

बता दें कि जिला जज की अदालत में आज दो ट्रांसफर वाद पर सुनवाई होनी थी। पहला मामला शैलेन्द्र व्यास की तरफ से दखिल किया गया था। जिसमें व्यास जी के तहखाने को डीएम के सुपुर्द करने और पूजा पाठ की अनुमति दिए की मांग की गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर से अनोखी पहल: वाराणसी से तैयार होगा कश्मीर से केरल तक एक पंचांग, पढ़ें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता सुभाषनंदन चतुर्वेदी और सुधीर त्रिपाठी ने वाद जिला जज की कोर्ट में सुने जाने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से स्थानंतरित किये जाने का अनुरोध किया था। जिस पर अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने आपत्ति की थी। शुक्रवार को विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को पक्ष रखना था लेकिन ट्रस्ट के अधिवक्ता रवि कुमार पाण्डेय ने कहा कि अभी हमने वाद का अध्ययन नहीं किया है, समय दिया जाय। जिस पर अदालत ने शनिवार की तिथि सुनवाई के लिए नियत कर दी है।

Demand to hand over Vyasji's basement in Gyanvapi to DM and case related to worship of Shivalinga like figure
court Order

ये है दूसरा मामला
वहीं, वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में बीते साल अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति को आदि विश्वेश्वर बताते हुए उनकी पूजा-पाठ और राग-भोग से संबंधित वाद को ट्रांसफर करने संबंधित मामले पर सुनवाई होनी थी।  जिस पर अदालत ने 30 सितंबर की तिथि नियत कर दी है। बता दें कि ये वाद शैलेंद्र सिंह योगीराज की तरफ से दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed