बीएचयू में छात्रसंघ की मांग: छात्रों ने प्रभारी वीसी को दिया ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों की ओर से समय-समय पर छात्रसंघ गठन की मांग उठाई जाती है। बुधवार को प्रभारी वीसी से मिलकर छात्रों ने ज्ञापन सौंपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों ने छात्रसंघ के गठन की मांग उठाई है। इसके लिए प्रभारी वीसी से मिलकर छात्रों ने ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द इस पर फैसला लेने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुई तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय में छात्रों की ओर से समय-समय पर छात्रसंघ गठन की मांग उठाई जाती है। बुधवार को प्रभारी वीसी से मिलने गए मृत्युंजय तिवारी, वैभव तिवारी, शशांक सिंह ने कहा कि पिछले दो दशक से अधिक समय से विश्वविद्यालय में छात्रसंघ, कर्मचारी संघ और शिक्षक संघ का चुनाव नहीं हुआ है।
वर्तमान में विश्वविद्यालय में कोई भी ऐसा मंच नहीं है, जहां छात्र, अध्यापक और कर्मचारी अपनी समस्याओं को उठा सकें। प्रभारी वीसी ने जल्द ही नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान अभिषेक सिंह, शुभम तिवारी, उत्कर्ष द्विवेदी, पुनीत मिश्रा, कमल दिलीप, नितेश राय, मनीष तिवारी, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
काशी विद्यापीठ: चुनाव कराने के लिए कुलपति से मिले छात्र
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए छात्र लगातार दबाव बना रहे हैं। धरना प्रदर्शन के साथ ही छात्रों ने बुधवार को कुलपति से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा। छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिसंबर में चुनाव कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक चुनाव की तिथियों के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज: लापरवाही के आरोप में धरने पर बैठे छात्र
छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमन यादव, महामंत्री नितिन यादव, पुस्तकालय मंत्री शक्ति साहनी ने प्राचार्य पर शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। छात्रों ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब तक कालेज में नई पुस्तकें नहीं मंगाई गई हैं। कक्षाओं में लाइट और साफ सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है।