यूपी बोर्ड का कर्मचारी बोल रहा हूं... 'गणित में पांच नंबर से फेल हो रहे हो, साढ़े तीन हजार भेज दो मै कंप्यूटर पर नंबर बढ़ा दूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी व 12वीं के छात्र करूणेश सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बोर्ड के कर्मचारी के नाप पर उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुम गणित विषय में पांच नंबर से फेल हो रहे हो। पास होना चाहते हो तो साढ़े तीन हजार रुपये मेरे खाते में भेज दो मै कंप्यूटर पर नंबर बढ़ा दूंगा। पैसा का भेजा जाए पूछने पर उसने संदीप कुमार नाम से एसबीआई का एकाउंट नंबर दिया।
करूणेश ने इस बाबत शहर कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर के बहाउद्दीनपुर निवासी शिव प्रजापति पुत्र रामचंद्र ने भी फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में उसने बताया कि बोर्ड कर्मचारी के नाम से उसके पास फोन आया है, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि तुम भौतिक व रसायन विज्ञान में कम नंबर पाए हो। चार हजार रुपये भेज दो तो नंबर बढ़ा दूंगा।
बोर्ड से फोन कर पैसा मांगे जाने की जानकारी मुझे नहीं है। फिर भी यदि ऐसा है तो इसकी शिकायत बोर्ड से मैं अपने स्तर से करूंगा। वहीं सच्चाई का पता लगाना पुलिस का काम है। जिन नंबरों से फोन आ रहा है, उन नंबरों की जांच कराई जानी चाहिए।
डॉ. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।