फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand from the government of saints swearing in of new cabinet in Kashi Vishwanath Dham,

संतों की मांग: काशी विश्वनाथ धाम में हो यूपी सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, दुनिया को दें संदेश

Mon, 14 Mar 2022 10:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Mar 2022 10:31 AM IST
सार

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक की योजना बनी थी लेकिन वह मूर्त रूप नहीं ले सकी थी। 

विज्ञापन
Demand from the government of saints swearing in of new cabinet in Kashi Vishwanath Dham,
स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के बाद अब नई सरकार बनाने की कवायद भी शुरू हो गई। देश और काशी के संत समाज ने सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बनारस में कराने की मांग की है। संतों का कहना है कि प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह या फिर कैबिनेट की पहली बैठक श्री काशी विश्वनाथ धाम में कराई जाए।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने रविवार को कहा कि इस्लाम मानने वालों ने तो इस चुनाव को जिहाद मान लिया था। इसलिए हम संतों का मानना है कि पूरे विश्व को एक अच्छा संदेश देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह या फिर कैबिनेट की पहली बैठक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में होनी चाहिए।
विज्ञापन


काशी सनातन हिंदू धर्म और भारतवर्ष की सांस्कृतिक राजधानी है। जिस तरह से 80 और 20 का संघर्ष हुआ। इस परिस्थिति में पूरी दुनिया को संदेश देने के लिए बेहतर यही होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह काशी में गंगा के किनारे हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शपथ नहीं तो कम से कम कैबिनेट की पहली बैठक हो'

इसके माध्यम से हम संपूर्ण विश्व को संदेश देना चाहते हैं कि दुनिया में सब कुछ भगवान विश्वनाथ ही संचालित कर रहे हैं। संत समाज का मानना यही है कि उत्तर प्रदेश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह या फिर पहली कैबिनेट की बैठक बाबा विश्वनाथ के परिसर से हो। सनातन धर्मावलंबियों और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था रखने वालों के लिए मां गंगा, बाबा विश्वनाथ और काशी से बढ़कर कुछ नहीं हैं।

योजना नहीं ले सकी थी मूर्तरूप

भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक की योजना बनी थी, लेकिन वह मूर्त रूप नहीं ले सकी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि नई सरकार के कार्यकाल में कैबिनेट की बैठक बाबा के धाम में हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed