फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delhi MP Bansuri Swaraj said Congress imposed emergency by strangling constitution

सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं: संविधान का गला घोंट कांग्रेस ने लगाया आपातकाल, 21 महीने तक लोगों ने सहीं यातनाएं

Mon, 30 Jun 2025 04:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

Varanasi News: दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा भारत में कांग्रेस ने संविधान का गला घोटा और आज राहुल गांधी उसी संविधान की दुहाई देते हैं।

विज्ञापन
Delhi MP Bansuri Swaraj said Congress imposed emergency by strangling constitution
दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि जब देश में भूख, बेरोजगारी और असंतोष अपने चरम पर था, तब सिर्फ सत्ता की लालसा में 25 जून 1975 की रात इंदिरा गांधी ने रेडियो पर आपातकाल लागू करने की घोषणा कर दी। यह निर्णय लोकतंत्र को कुचलने वाला, संविधान को अनदेखा करने वाला और नागरिक अधिकारों का गला घोंटने वाला था। लोगों को 21 महीने तक यातनाएं सहनी पड़ीं। सरकार ने निर्ममता और कठोरता की सारी हदें पार कर दी थीं। ये बातें उन्होंने कमिश्नरी सभागार में रविवार को आयोजित मॉक पार्लियामेंट में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में कांग्रेस ने संविधान का गला घोटा और आज राहुल गांधी उसी संविधान की दुहाई देते हैं। कांग्रेस ने जब और जैसे चाहा संविधान में बदलाव किया और वे सभी लोग जो देशहित में बात करते थे, उन्हें जेल में डलवा दिया गया। इंदिरा गांधी ने देश को व्यक्ति-पूजा और परिवारवाद की प्रयोगशाला बना दिया था। भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है आपातकाल। 

विज्ञापन
Trending Videos

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण देकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है जो महिला सशक्तीकरण की ओर एक ठोस कदम है। 

इसे भी पढ़ें; खतरनाक वॉटरफॉल: चूना दरी जलप्रपात में पिकनिक मनाने आए लखनऊ विवि के दो छात्र डूबे, मौत से मचा हड़कंप    

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि कांग्रेस के राज में एक समय था जब अगर कोई सरकार के खिलाफ आवाज उठाता तो न कोई अपील न कोई दलील और न ही कोई कानून, उसे जेल में बंद कर दिया जाता था। अखबारों पर बैन लगा दिया गया। मीडिया हाउस में ताले लगा दिए गए। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि इंदिरा गांधी जब चुनाव में गई थीं तब उन्होंने बोला था कि देश से गरीबी हटाएंगे। लेकिन गरीबी तो हटी नहीं, गरीबों को हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed