{"_id":"67c5a47581b64e6aac05d17c","slug":"delhi-metro-tunnel-training-excellence-center-established-in-iit-research-on-tunnel-design-technology-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : आईआईटी में दिल्ली मेट्रो टनल ट्रेनिंग एक्सीलेंस सेंटर स्थापित, सुरंग डिजाइन तकनीक पर रिसर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : आईआईटी में दिल्ली मेट्रो टनल ट्रेनिंग एक्सीलेंस सेंटर स्थापित, सुरंग डिजाइन तकनीक पर रिसर्च
Mon, 03 Mar 2025 06:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:15 PM IST
सार
बीएचयू आईआईटी में समझौते के तीन साल बाद दिल्ली मेट्रो टनल ट्रेनिंग एक्सीलेंस सेंटर स्थापित हुआ। डीएमआरसी एकेडमी में भवन का उद्घाटन हुआ और स्मार्ट क्लासरूम, वीआर लैब, ट्रू-स्केल सुरंग मॉडल तैयार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू की पार्टनरशिप में नई दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के सुरंग डिजाइन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन टनलिंग एंड टनल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना हो गई है। संस्थान ने तीन साल पहले ये समझौता किया था।
विज्ञापन
दिल्ली के शास्त्री पार्क के दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) एकेडमी में भवन का उद्घाटन किया गया।
अब आईआईटी-बीएचयू यहां पर तकनीकी तौर पर अंडरग्राउंड स्पेस और सुरंग डिजाइन के मामले में ट्रेनिंग देगा। स्टेट ऑफ आर्ट फैसिलिटी के तहत इस सेंटर में रिसर्च को जमीन पर उतारने का काम होगा। देश भर में एक लाख करोड़ रुपये से करीब 1000 किलोमीटर लंबा मेट्रो सुरंग बनाया जाना है।
विज्ञापन
इसके तहत आईआईटी बीएचयू स्थित सिविल इंजीनियरिंग विभाग और अन्य कई यूनिट के प्रोफेसर और वैज्ञानिक दिल्ली मेट्रो के लिए सुरंग की स्पेस तकनीक पर रिसर्च करेंगे। तीन साल पहले डीएमआरसी ने आईआईटी-बीएचयू के साथ इस तकनीक के लिए समझौता किया था।
विज्ञापन
2022 में हुआ था समझौता
31 जलाई 2022 को आईआईटी बीएचयू और डीएमआरसी के बीच सुरंग निर्माण और भूमिगत इंजीनियरिंग में समझौता किया गया था। इसमें युवाओं को कनेक्ट करने के लिए रिसर्च शुरू करने पर सहमति बनी थी। साथ ही कई स्तर पर भर्तियां और इससे संबंधित कई कोर्स भी चलाने की बात की गई थी।
कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, सेफ्टी प्रोटोकॉल पर भी रिसर्च
डीएमआरसी आईआईटी बीएचयू से एकेडमिक एक्सीलेंस, सुरंग डिजाइन, निर्माण के लिए भविष्य की प्लानिंग, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, सेफ्टी प्रोटोकॉल और शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए वर्क फोर्स ट्रेनिंग कराने के काम में मदद लेगा।
इस केंद्र में कई अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इनमें स्मार्ट क्लासरूम और एआर, वीआर के रियल और वर्चुअल लैब, ट्रेनिंग के लिए 25 मीटर का ट्रू-स्केल सुरंग मॉडल की व्यवस्था है।