फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delegation of vendors met with ADRM of North Eastern Railway

पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम से मिला वेंडरों का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 31 Dec 2021 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Delegation of vendors met with ADRM of North Eastern Railway
रेलवे बोर्ड द्वारा यात्री संख्या के आधार पर खानपान वेंडरों से लाइसेंस फीस लेने का आदेश है। जिसकी अवहेलना कर वाराणसी मंडल द्वारा 100 प्रतिशत लाइसेंस शुल्क जमा कराने का आदेश जारी किया गया। जिसे निरस्त करने के संबंध में बृहस्पतिवार को खानपान वेंडरों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम ज्ञानेश त्रिपाठी से लहरतारा स्थित कार्यालय पर मिला।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, बाबा साहब वाहिनी राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर और युवजन सभा प्रदेश सचिव वरुण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने एडीआरएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि यात्री संख्या के आधार पर लाइसेंस फीस लिए जाने का आदेश है। बावजूद इसके 100 प्रतिशत लाइसेंस फीस लिया जा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह और विश्व हिंदू परिषद महानगर उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए व रेलवे बोर्ड के आदेश को मानते हुए 100 प्रतिशत के आदेश को निरस्त किया जाना चाहिए। इस दौरान खानपान वेंडरों में वीरेंद्र यादव, दुर्गा प्रसाद, किशन, सादिक अली, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed