{"_id":"6932c9aeca5ce762a309d17b","slug":"degrees-of-institute-of-science-will-be-conferred-after-main-function-of-105th-convocation-of-bhu-in-varanasi-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू दीक्षांत: मुख्य समारोह के बाद होगा विज्ञान का दीक्षांत, प्रोटोकॉल तोड़ा तो मंच से नहीं मिलेगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू दीक्षांत: मुख्य समारोह के बाद होगा विज्ञान का दीक्षांत, प्रोटोकॉल तोड़ा तो मंच से नहीं मिलेगी डिग्री
Fri, 05 Dec 2025 05:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 05 Dec 2025 05:31 PM IST
सार
बीएचयू में दीक्षांत समारोह के मुख्य आयोजन के बाद विज्ञान संस्थान के छात्र और छात्राओं को दोपहर दो बजे से उपाधियां दी जाएंगी। समारोह में शामिल होने के लिए छात्र और छात्राओं को 200 रुपये जमा कर ऑनलाइन सहमति फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU
- फोटो : X (@bhupro)
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
12 दिसंबर को बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह के मुख्य आयोजन के बाद विज्ञान संस्थान के छात्र और छात्राओं को दोपहर दो बजे से उपाधियां दी जाएंगी। इसके लिए पूरा प्रोटोकॉल बनाया गया है, जिसे न मानने पर समारोह में डिग्री देने से भी वंचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस समारोह में शामिल होने के लिए छात्र और छात्राओं को 200 रुपये जमा कर ऑनलाइन सहमति फॉर्म भरना होगा। पोर्टल bhuonline.in पर लॉगिन करके (यूजर आईडी और लॉगिन पासवर्ड के माध्यम से) पैसा दिया जा सकता है। बीएचयू में सेमिनार कॉम्प्लेक्स के महामना हॉल 9 से 12 दिसंबर तक सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच ऑनलाइन भुगतान रसीद प्रस्तुत करनी होगी। यहां पर उत्तरीय और साफा मिलेगा। बाकी परिधान की व्यवस्था खुद ही करनी होगी।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे हॉल में तक करना होगा रिपोर्ट
मुख्य कार्यक्रम स्वतंत्रता भवन सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह करीब एक बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से विज्ञान के स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी छात्रों को स्वतंत्रता भवन सभागार में मेडल और उपाधियां दी जाएंगी। लेकिन इससे पहले इन छात्रों को सभागार में एक बजे तक रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन