फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 10th convocation tomorrow Degree will be given to 1610 meritorious students

आईआईटी बीएचयू का 10वां दीक्षांत समारोह कल: 1610 मेधावियों को दी जाएगी उपाधि, 58 छात्रों को मेडल

Sat, 09 Apr 2022 01:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2022 01:06 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू में 10वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। 10 अप्रैल को होने वाले समारोह में इस बार 58 मेधावियों में स्वर्ण पदक बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
IIT BHU 10th convocation  tomorrow Degree will be given to 1610 meritorious students
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू के दसवें दीक्षांत समारोह में 1610 मेधावी छात्रों को उपाधि दी जाएगी। 10 अप्रैल को स्वतंत्रता भवन में होने वाले दीक्षांत समारोह के दौरान प्रेसिडेंट स्वर्ण पदक बीटेक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बीटेक के छात्र कुशल टिब्रेवाल और सभी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डायरेक्टर्स स्वर्ण पदक पुलकित गुप्ता को प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को समिति कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि मुख्य अतिथि इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ व बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन पद्मश्री डॉ. कोटा हरिनारायन होंगे। समारोह में 58 छात्रों को 84 मेडल और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

पूर्व छात्र-छात्रा पुरस्कार भी

विभिन्न पाठ्यक्रमों के 1610 मेधावी छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसमें 766 बीटेक, 252 आईडीडी, 368 एमटेक/ एमफार्मा और 36 एमएससी के छात्र होंगे। इस अवसर पर 188 से अधिक शोधार्थियों को डिग्री दी जाएगी। प्रो. जैन ने बताया कि आईआईटी की ओर से पूर्व छात्र-छात्रा पुरस्कार इस साल नौ पूर्व छात्रों को प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें निकेश अरोड़ा को प्रोफेशन के क्षेत्र में, जय चौधरी, पवन कुमार जैन को उद्योग के क्षेत्र में, डॉ. इंदु भूषण, डॉ. अरुण कुमार मेहता को सार्वजनिक जीवन में उपलब्धियों के लिए, प्रो. कुणाल करण, प्रो. बनमाली एस रावत को अकादमिक क्षेत्र के लिए, डॉ. आनंद एस मूर्ति और कैलाश कैलाश को अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उपलब्धियों के लिए पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पवन कुमार जैन, डॉ. इंदु भूषण एवं आनंद एस. मूर्ति उपस्थित रहेंगे। समारोह का पूर्वाभ्यास नौ अप्रैल की शाम को स्वतंत्रता भवन में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed