फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Definitely Gandhi and Einstein will be made in future - Manoj Sinha

निश्चित ही भविष्य में गांधी और आइंस्टीन बनेंगे : मनोज सिन्हा

Sat, 24 Dec 2022 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Definitely Gandhi and Einstein will be made in future - Manoj Sinha
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि शिक्षा एक व्यक्तिगत यात्रा है। इसमें प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। हमें अपने अंतर्मन की ध्वनि को पहचानने की जरूरत है। मनमाफिक विषयों का चयन करें और अमल करके आगे बढ़ें। निश्चित ही भविष्य में गांधी और आइंस्टीन बनेंगे। वह शनिवार को नटिनियादाई स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में हिस्सा लेने आए और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षित होने के साथ ही विनम्रता का भाव रखने को जीवन में जरूरी बताया। इससे पहले छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर बच्चों ने कुल 12 कार्यक्रम पेश किए। इसमें भांगड़ा, बीहू, गरबा, लाविणि और हरियाणा के नृत्य की प्रस्तुतियां शानदार रहीं। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. आर बी सिंह और प्रबंध निदेशक डॉ. नीलम सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उपराज्यपाल को भेंट की पुस्तक
वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक और शिक्षाविद डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अपनी लिखी हुई पुस्तक मनोविज्ञान एवं शिक्षण भेंट किया। बरेका गेस्ट हाउस में पुस्तक लेने के बाद उपराज्यपाल ने डॉ. तिवारी को समाज उपयोगी पुस्तक की रचना के लिए बधाई दी। डॉ. मनोज कुमार तिवारी अब तक कुल सात पुस्तक लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed