{"_id":"5d6832458ebc3e01586ee57c","slug":"deepak-agrval-varanasi-news-vns4808403196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अधिकारियों के सड़क पर उतरने के बाद दिखने लगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अधिकारियों के सड़क पर उतरने के बाद दिखने लगा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हर जगह गंदगी और सीवरेज समस्या से लोग परेशान हैं। इससे निजात दिलाने में अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत ऊंट के मुंह में जीरा समान साबित हो रही है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल के आदेश पर शहर में उतरे अधिकारियों ने अब अपने अपने क्षेत्र को साफ कराना शुरू कर दिया है। दो दिन की ही मॉनीटरिंग और गलियों में घूमने से इलाके में कचरा उठान हो रहा है। हालांकि अभी भी लोगों में जागरूकता का अभाव है। इसके चलते कई इलाकों में लोग गंदगी फैला रहे हैं। इसको लेकर भी अभियान चलाने की जरूरत है। यही नहीं कचरे से बजबजा रहे कचरा घरों से भी कूड़े का उठान प्रतिदिन होने लगा है।
लाइव
इंग्लिशिया लाइन पर फूलमंडी के पास बने कचरा घर जहां से गुजरने के बाद कई सौ मीटर तक बदबू का दंश झेलना पड़ रहा था। अब वह साफ दिखने लगा है। पिछले दो दिनों से नियमित कचरा उठाने से भी वहां की समस्या कम हुई है। आए दिन कचरा घर के बाहर तक फैले रहने के वाला कचरा घर गुरुवार की दोपहर में साफ दिखा।
सफाई न होने पर नाराज हुईं महापौर
महापौर मृदुला जायसवाल गुरुवार को शिवपुर पहुंचीं। इस दौरान शिवपुर रेलवे फाटक के पास जल जमाव के कारण आवागमन में काफी समस्या हो रही थी। इस पर महापौर ने जल निगम के एमडी को पत्र लिखने का निर्देश दिया। जबकि सड़क किनारे बनी नाली व आरसीसी दोनों पूरी तरह से सिल्ट से भरे हुए थे। जिस पर इंजीनियरिंग विभाग को सही कराने का निर्देश दिया। वहीं सफाई न होने पर महापौर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई सुपरवाईजर पर भड़क गईं। कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकान लगी थी, जिससे जाम लग रहा था। इसपर महापौर ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद विजयश्री, पार्षद पति रोहित मौर्या, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता, जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी, अधिशासी अभियंता दिलीप शुक्ला, अधिशासी अभियंता जलकल सिद्धार्थ कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस यादव सहित नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित रहे।