{"_id":"6861688140e9743e5a0a025b","slug":"deen-dayal-hospital-is-ranked-first-in-purvanchal-surgery-is-done-here-using-telescope-method-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दीनदयाल अस्पताल पूर्वांचल में प्रथम स्थान पर, दूरबीन विधि से यहां होती है सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दीनदयाल अस्पताल पूर्वांचल में प्रथम स्थान पर, दूरबीन विधि से यहां होती है सर्जरी
Sun, 29 Jun 2025 09:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:53 PM IST
सार
एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी अत्याधुनिक विश्वस्तरीय दूरबीन विधि सर्जरी में दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी पूर्वांचल में प्रथम स्थान पर है। बता दें कि यहां पर होने वाली सर्जरी से मरीजों को लाभ मिला है जिससे चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीक के सहारे अब ज्यादा सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय वाराणसी में वर्ष 2007 से ही अनवरत आज तक दूरबीन विधि के द्वारा उच्च कोटि की सर्जरी की जा रही है। बता दें कि इसकी मॉनीटरिंग प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं, आयुक्त वाराणसी मण्डल, जिलाधिकारी वाराणसी , मुख्य चिकित्साधिकारी, वाराणसी डॉ बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक करते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इसकी शुरूआत डॉक्टर ओपी सिंह ने की थी इसके बाद डॉ वी शुक्ला डॉक्टर के जे पांडे डॉ प्रेम प्रकाश डॉ शिवेश जायसवाल ने आगे बढ़ाया जो कि आज भी अनवरत जारी है और जून 2025 में अब तक 3000 से भी सफल उच्च कोटि की सर्जरी दूरबीन विधि से हो चुकी है। बताया जा रहा है कि वर्तमान वर्ष 2025 में भी 1 जनवरी से अब तक 100 से अधिक सर्जरी दूरबीन विधि से की जा चुकी है।
विज्ञापन
जिसमें कोलिसिस्टेक्टमी (गाल ब्लैडर ऑपरेशन), हर्निया सर्जरी, अपेंडिक्सेक्टमी ओवेरियन सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक असिस्टेट वेजाइनल हिस्टोरेक्टोमी, स्टेजिंग लेप्रोटोमी, एडवांस्ड एनोरेक्टल सर्जरी और सबसे महत्वपूर्ण बात इसी से ही संबंधित एक शोध-पत्र जो कि अंतरराष्ट्रीय जनरल इंटरनेशनल जनरल आफ मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ में शीघ्र ही प्रकाशित होने वाला है जिसके मुख्य रूप से लेखक डॉ प्रेम प्रकाश डॉक्टर डॉ शिवेश जायसवाल डॉ संदीप चौधरी डॉ बृजेश कुमार हैं।
विज्ञापन