फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dedication and service is essential for social work

समर्पण और सेवाभाव समाज कार्यों के लिए आवश्यक

Sat, 28 Aug 2021 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Dedication and service is essential for social work
रोटरी वाराणसी की ओर से शुक्रवार को नदेसर स्थित होटल में पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के नए पदाधिकारियों ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रहे।
विज्ञापन

उन्होंने रोटरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक संगठनों के सदस्योें के मन में समाज की समस्याओं के प्रति संवेदना होनी चाहिए। संवेदना, सहयोग, समर्पण और सेवाभाव समाज कार्यों के लिए आवश्यक है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनीष खत्री का बनाया गया, वहीं सचिव पद पर सिद्धांत सिंह को कमान सौंपी गई। वहीं, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने घरेलू हिंसा पर अपने विचार रखे। उन्होंने आदि काल से अब तक के महिला उत्पीड़न की विस्तृत व्याख्या की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को रोटरी ऑनर ऑफ सर्विस का अवार्ड प्रदान किया। जिसमें मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमओ वीबी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नारायण अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, डॉ. अनिल ओहरी, अजीत सैगल, रति शंकर त्रिपाठी, चंद्र शेखर कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed