{"_id":"658356a9f84975c8130db416","slug":"decision-today-whether-gyanvapi-s-survey-report-will-be-made-public-or-not-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं ...फैसला आज, प्रति देने पर मुस्लिम पक्ष ने रखी शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं ...फैसला आज, प्रति देने पर मुस्लिम पक्ष ने रखी शर्त
Thu, 21 Dec 2023 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 03:13 AM IST
सार
हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे रिपोर्ट की प्रति तत्काल दिए जाने का अनुरोध किया है, वहीं मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट की प्रति यह शपथ पत्र लेकर दी जाए कि वह लीक नहीं की जाएगी। रिपोर्ट की मीडिया कवरेज पर भी रोक लगाने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर।
- फोटो : social media
विस्तार
जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वशेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफे में दाखिल ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने पर आज निर्णय होगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल की थी।
विज्ञापन
हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे रिपोर्ट की प्रति तत्काल दिए जाने का अनुरोध किया है, वहीं मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति जताई है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि रिपोर्ट की प्रति यह शपथ पत्र लेकर दी जाए कि वह लीक नहीं की जाएगी। रिपोर्ट की मीडिया कवरेज पर भी रोक लगाने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
जिला जज की अदालत के आदेश से ज्ञानवापी में एएसआई ने बीते 24 जुलाई को सर्वे शुरू किया था। सर्वे, रिपोर्ट तैयार करने और उसे अदालत में दाखिल करने में 153 दिन लग गए। एएसआई की ओर से सर्वे रिपोर्ट के साथ ही जिलाधिकारी को सुपुर्द किए गए साक्ष्य की सूची भी अदालत में दाखिल की गई है। साथ ही एक प्रार्थना पत्र भी अदालत में दिया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि एएसआई ने सर्वे का काम कैसे किया है।
विज्ञापन