फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Decapitated Body Found in Varanasi Blood Scattered Nearby Suspected Attempt to Conceal Identity

वाराणसी में मिली सिर कटी लाश: आसपास बिखरा था खून, पहचान छिपाने की आशंका; पहुंची पुलिस

Sun, 15 Mar 2026 10:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 15 Mar 2026 10:17 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सिर कटी लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Decapitated Body Found in Varanasi Blood Scattered Nearby Suspected Attempt to Conceal Identity
सिर कटी लाश मिलने से सनसनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेड़वा गांव स्थित रेलवे लाइन के समीप बीती रात एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि बहेड़वा हाल्ट रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर राजातालाब की ओर रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Trending Videos

पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि युवक की गर्दन के ऊपर का हिस्सा धड़ से अलग था और बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। शव की हालत देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। मिर्जामुराद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर काली किट में रख पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इसके साथ ही गुमशुदगी के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed