फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Debris from destroyed houses removed throughout day in Dal Mandi at varanasi

Varanasi News: दालमंडी में पूरे दिन हटाया गया टूटे मकानों का मलबा, आम लोगों की आवाजाही पर लगी रही रोक

Thu, 12 Feb 2026 10:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 12 Feb 2026 10:43 AM IST
सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत तेजी से काम चल रहा है। इस क्रम में मकान तोड़ने के बीच ही रजिस्ट्री भी तेज हो गई है। दो दिनों में दालमंडी से 30 से ज्यादा लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं। 

विज्ञापन
Debris from destroyed houses removed throughout day in Dal Mandi at varanasi
दालमंडी में मौजूद फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडब्ल्यूडी की टीम बुधवार को तोड़े गए मकानों का मलबा हटाती रही। दो दिनों में 35 मकान तोड़े गए। बुधवार को पूरे दिन मलबा हटाया गया। इस दौरान उस रास्ते पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगी रही। फोर्स पूरे दिन तैनात रहा। वहीं, आगजनी करने वाले अजमत को बुधवार को भी तलाशती रही लेकिन उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। 

विज्ञापन




दालमंडी में मकान तोड़ने के बीच ही रजिस्ट्री भी तेज हो गई है। दो दिनों में दालमंडी से 30 से अधिक लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं, बाकी लोग भी कागज लेकर पहुंच रहे हैं। जो कमियां हैं, उन्हें ठीक करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मजदूर मलबा साफ करते रहे। मलबा साफ होने के बाद अन्य मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बोले एमएलसी आशुतोष सिन्हा- विशेष समुदाय को अपमानित करने के लिए तोड़ रहे दालमंडी

एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को विधान परिषद में मणिकर्णिका घाट और दालमंडी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दालमंडी पूर्वांचल का सबसे बड़ा बाजार है। गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत प्रतीक है, जहां सभी जाति-धर्म के लोग एक साथ ईद, बकरीद, होली और दिवाली मनाते हैं। सैकड़ों वर्ष पुरानी दुकानों और मकानों में रहने वाले छोटे व्यापारियों की आजीविका पर संकट आ गया है। यदि विकास आवश्यक था, तो वैकल्पिक दुकानें उपलब्ध करानी चाहिए थीं, न कि किसी विशेष समुदाय को अपमानित कर वोट बैंक की राजनीति करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed