फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Death toll save messing

टोल टैक्स बचाने के लिए जान से खिलवाड़

Mon, 19 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 19 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
 एक तो सड़क बदहाल, दूसरे टोल टैक्स बचाने के फेर में बड़े वाहनों की आवाजाही। लंका से सामनेघाट और रमना होते हुए नेशनल हाईवे तक जाने वाले मार्ग पर कब बड़ा हादसा हो जाए, कोई ठीक नहीं। इस मार्ग से नेशनल हाईवे की ऊंचाई काफी अधिक होने के बावजूद शार्टकट होने के चलते अधिकतर छोटे वाहन इसी रास्ते आते-जाते हैं लेकिन टोल टैक्स बचाने के फेर में बड़े वाहनों की आवाजाही की वजह से पहले से बदहाल यह सड़क और बदतर हो गई है।
विज्ञापन



स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि टोल टैक्स बचाने के लिए बड़े वाहनों की यह मनमानी कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। बारिश होने पर तो इस मार्ग से नेशनल हाईवे पर जाना किसी खतरे से कम नहीं होता। अक्सर दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटहिल होते हैं। हरसेवानंद स्कूल के पास सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर सड़क बदहाल है। डीएम विजय किरन आनंद ने इस सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया था लेकिन उसके बाद अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



मलहिया के अंजनी प्रजापति का कहना है कि रामनगर की ओर से अधिकतर वाहन इसी रास्ते वाराणसी आते-जाते हैं। बहुत जरूरी है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही, बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक के लिए नेशनल हाईवे पर मजबूत रेलिंग लगाई जाए। रमना के मंगरू राम ने कहा कि एक तो सड़क बदहाल है, दूसरे टोल टैक्स बचाने के फेर में बड़े वाहनों की आवाजाही से हालत और खराब हो गई है। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए डाफी टोल टैक्स के आगे से बीएचयू ट्रामा सेंटर मार्ग है लेकिन कोई रोक न होने से तमाम वाहन रास्ता खराब होने के बाद भी इधर से ही आते-जाते हैं। इन पर रोक के लिए नेशनल हाईवे पर जहां यह मार्ग जुड़ा है, वहां मजबूत बैरियर लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed