{"_id":"5efa1991c706e818b00c4f1b","slug":"death-of-woman-due-to-corona-in-varanasi-and-23-other-reported-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः कोरोना से महिला की मौत, सात स्वास्थ्यकर्मियों, एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत 23 अन्य मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः कोरोना से महिला की मौत, सात स्वास्थ्यकर्मियों, एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत 23 अन्य मिले पॉजिटिव
Mon, 29 Jun 2020 10:10 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में 85 वर्षीय महिला की मौत के बाद सोमवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक ही निजी अस्पताल के सात डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर पति-पत्नी और एक ही परिवार के 6 सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें आठ माह के बच्चे के साथ ही चार और नौ साल की बच्ची शामिल है। जिले में अब तक 17 मरीजो की मौत हो चुकी हैं।
आईएमएसबीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को कुल 392 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिसमें पॉजिटिव मिले 24 रिपोर्ट में रविवार देर रात आई 16 रिपोर्ट शामिल हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शिवपुरवा निराला नगर निवासी 85 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है, वह 18 जून को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। जहां उसका डायलिसिस किया गया।
यहां से राहत न मिलने पर परिजनों ने 23 जून को एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां 25 जून को सैंपल लिया गया इलाज के दौरान 27 जून को मौत हो गई और मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ में 35, 45, 22, 26, 22, 23 और 22 साल की महिला स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिली है।

भेलूपुर के गिरी नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय डॉक्टर और उनकी 34 वर्षीय डॉक्टर पत्नी भी कोरोना की चपेट में आई हैं। बताया कि नक्खीघाट जेतपुरा में अचार बनाने वाली 40 वर्षीय महिला और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती 52 वर्षीय मरीज के साथ ही चौकाघाट निवासी 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा बड़ी पियरी चेतगंज से एक ही परिवार के 6 लोगों में 8 महीने के बच्चे, 4 और 9 साल की बच्चियों के साथ ही 34 वर्षीय और 46 वर्षीय पुरुष के साथ ही 32 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि डीएलडब्लू नाथूपुर में रहने वाले 28 वर्षीय और बजरडीहा के ज्योधी पुर निवासी 33 वर्षीय महिला के साथ ही लंका में सुंदरपुर प्राइमरी स्कूल के बगल में रहने वाले 28 वर्षीय और नाटी ईमली सुंदरम पैराडाइज निवासी 47 वर्षीय साड़ी व्यापारी भी संक्रमित हुए हैं।
सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को दीनदयाल अस्पताल में एक और आयुर्वेद कॉलेज में 4 मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 474 हो गई है जिसमें 279 डिस्चार्ज और 17 की मौत के बाद 177 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को दस नए हॉट स्पॉट बनाए गए।