{"_id":"5ef796f48ebc3e431f7ffbb8","slug":"death-of-mother-of-cabinet-minister-anil-rajbhar-chief-minister-deputy-chief-minister-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की माता का निधन, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की माता का निधन, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Sun, 28 Jun 2020 12:29 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चिरईगांव से पूर्व विधायक रहे स्व. रामजीत राजभर की पत्नी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की माता फूला देवी (75) का शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम सहित सभी कैबिनेट, मंत्री और विधायकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। फोन पर मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम सहित कई मंत्रीयों ने शोक संवेदना व्यक्त की। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार बलुआ स्थित गंगा किनारे घाट पर हुआ। मुखाग्नि अनिल राजभर ने दी।
विज्ञापन
कबीना मंत्री के मां की शव यात्रा में कई विधायक, एमएलसी और अधिकारी शामिल हुए। बलुआ घाट पर मंत्री ने अपनी माता का अंतिम दाह संस्कार किया। अंतिम संस्कार के बाद डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल और सीडीओ डा. अभय श्रीवास्तव मंत्री के घर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
दो बार विधायक रहे स्व. रामजीत राजभर की पत्नी फूला देवी कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की माता थीं। अनिल राजभर उनकी इकलौती संतान है। पिछले कई दिनों से माता की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन